फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CDO,ADM,DM,bank,labour

रोज खाने कमाने वालों को मिलेगा एक हजार रुपये महीना

Wed, 19 May 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
CDO,ADM,DM,bank,labour
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट कक्ष में आपदा प्रबंधन व कोविड 19 रोकथाम को लेकर बुधवार को बैठक की। कहा कि कोरोना की परिस्थितियों के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए सभी राशनकार्ड धारकों को तीन माह का राशन निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही श्रमिकों, पटरी, रेहडी दुकानदारों, रिक्शा व ई.रिक्शा चालकों, नाविकों, कुली, पल्लेदारों, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि रोज कमाकर खाने वालों को एक हजार रुपये की धनराशि प्रतिमाह देने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

यह धनराशि उन्हें दिए जा रहे निशुल्क राशन के अतिरिक्त होगी। पात्र व्यक्तियों का चिन्हींकरण, डाटा संकलन एवं वेबसाइट पर फीडिंग का शासनादेश में विभागवार बनाए गए नोडल अधिकारी करेंगे। पात्र व्यक्तियों की सूची विभागवार नोडल अधिकारी शासन द्वारा गठित समिति के सचिव (सीडीओ) को उपलब्ध कराएंगे। विभागवार नोडल अधिकारियों से सत्यापित सूचियां मिलने के बाद सीडीओ एवं एडीएम सूचियों का परीक्षण करते हुए गठित समिति के तकनीकी सदस्य जिला सूचना विज्ञान अधिकारी व मुख्य कोषाधिकारी के सहयोग से शासनादेश में दिए गए निर्देशानुसार ई कुबेर के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में प्रति परिवार एक हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। जिन पात्र लाभार्थियों का बैंक खाता नहीं है वहां प्राथमिकता के आधार पर बैंक खाता खुलवाकर धनराशि उनके खाते में भेजी जाएगी। उक्त कार्य शासन द्वारा अधिकतम 15 दिवसों में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
बिना पहचानपत्र वाले लोगों को चिन्हित करने का अभियान
उरई। कोविड 19 रोकथाम संबंधी बैठक में एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने ने निर्देशित किया कि जनपद के ऐसे लोग जिनके पास आधार कार्ड, पहचानपत्र नहीं है। उन्हें चिन्हित करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जाए। गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे लोगों को भी नियमानुसार टीकाकरण से लाभान्वित किया जाए। वैक्सीनेशन तथा सैंपलिंग में लापरवाही क्षम्य नही हैं। उन्होंने व्यापारियों, छोटे दुकानदारों से अपील की कि सभी अपना टीकाकरण अवश्य करा लें। ताकि दुकान पर आने वाले ग्राहकों का संक्रमण से बचाव हो सके तथा कोविड 19 फैलने पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। एडीएम ने सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिया कि मेडिकल टीम के साथ वह गांव.गांव जाकर ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करें। बैठक में एसीएमओ डॉ सत्यप्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, ईडीएम पुष्पेंद्र सिंह आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed