{"_id":"6075e5568ebc3e8d2f3e729c","slug":"cc-road-built-in-the-field-to-benefit-the-favorites-orai-news-knp623332597","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए खेत में बनाई सीसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए खेत में बनाई सीसी सड़क
विज्ञापन
जालौन। चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए पालिका अधिकारियों के खेल का खुलासा आरटीआई में हुआ। जिसमें खेत मालिक से साठगांठ कर नगर पालिका ने करीब 11 लाख की लागत से खेत पर सीसी सड़क बनवा दी। हैरत की बात तो यह है कि सड़क किसी इस्तेमाल में न आने के बाद भी न सिर्फ खस्ताहाल हो गई है बल्कि उसमें घास तक उग आई है। मामला साल 2014-15 का है। पालिका ईओ डीडी सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
औरैया मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने नगर पालिका के एक ठेकेदार का खेत है। आरोप है कि ठेकेदार ने अपने खेत में प्लाटिंग कराने के मकसद से पालिका अधिकारियों की मिलीभगत से 2014-15 में खेत से ही सीसी सड़क निकलवा दी। 10 लाख 76 हजार की लागत से बनी सड़क पांच वर्ष भी नहीं चल सकी। आसपास मकान न होने के कारण सीसी सड़क पर घास खड़ी हो गई और खेत में बालू, गिट्टी के ट्रक आने के कारण सीसी सड़क खराब हो गई है। सरकारी धन से डाली गई इस सड़क का लाभ किसी को नहीं मिल पा रहा है। खेत में डाली गई 10 लाख 76 हजार की सीसी सड़क का खुलासा तब हुआ जब जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मोहल्ला कटरा निवासी कयूम खां ने नगर पालिका परिषद से जन सूचना मांग।
ईओ डीडी सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि वाकई सरकारी धन की बर्बादी हुई है तो जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।