फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Caught two with 37 kg silver, left looking at papers

37 किलो चांदी संग दो को पकड़ा, कागजात देखकर छोड़ा

Mon, 21 Oct 2019 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Caught two with 37 kg silver, left looking at papers
चांदी - फोटो : ORAI
कुठौंद (जालौन)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी से जा रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 37 किलो चांदी मिली। जिस पर पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई और उच्चाधिकारियों व वाणिज्य कर विभाग की टीम को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे सीओ ने बताया कि युवकों ने बिल दिखा दिया, दोनों औरैया से जालौन माल की सप्लाई देने आ रहे थे। कागजात सही पाये जाने पर दोनों युवकों को चांदी समेत छोड़ दिया।
विज्ञापन

कुठौंद थाने के शंकरपुर चौकी इंचार्ज उमेश सिंह रविवार सुबह चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी औरैया की ओर से स्कूटी पर आ रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 35 किलो 500 ग्राम कच्ची व 1 किलो 500 ग्राम पक्की चांदी बरामद हुई। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम गनेश पुत्र बालू सरगर, ओमकार पुत्र रविंद्र पवार निवासी सतारा महाराष्ट्र बताया।
विज्ञापन

पुलिस उन्हें लेकर कुठौंद थाने आई और थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा ने इसकी जानकारी अधिकारियों व वाणिज्य कर विभाग को दी। सूचना पाकर पहुंचे सीओ सुबोध गौतम व वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर राजेंद्र पटेल ने पकड़े गए लोगों से गहनता से पूछताछ की। जिस पर युवकों ने माल का बिल दिखाकर बताया कि वह औरैया से जालौन के दुकानदार कमलेश को माल देने जा रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं सीओ का कहना है कि पकड़े गए युवक व्यापारी के कर्मचारी हैं और यह लोग दुकानों पर माल की सप्लाई करते हैं। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को चांदी समेत छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed