{"_id":"5e08fb468ebc3e87927972a0","slug":"cattle-died-due-to-cold-orai-news-knp535185659","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से मवेशियों की मौत
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद/जालौन। गोशाला में बंद जानवरों को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण गायों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार की रात को विकास खंड के ग्राम प्रतापपुरा गोशाला में बंद 4 गायों की मौत हो गई। जबकि गुढ़ा गांव में छह मवेशियों की मौत हो गई।
ठंड से बचाव के लिए गोशालाओं में व्यवस्था न होने के कारण जानवर ठंड के कारण असमय मौत के शिकार हो रहे हैं। पहले औरेखी फिर मांडरी और अब प्रतापपुरा में ठंड के कारण जानवरों की मौत हो गई है। शनिवार की रात को प्रतापपुरा गोशाला में ठंड लगने से चार जानवरों की मौत हो गई। गांव के धीरेंद्र पाठक, गौरव पाठक, रामबाबू, श्रीराम, पप्पू, लालसिंह आदि कहते हैं गोशाला में जानवरों के लिए टेंट लगा है। अलाव की व्यवस्था नहीं है। ऐसी ठंड में केवल टेंट से क्या होता है। गांव में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी प्रियंका धीमान की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीण बैकुंठ नारायण पाठक, गोपालजी, जितेंद्र सिंह आदि कहते हैं कि वह गांव की समस्याओं लेकर गांव में कभी बैठक नहीं करती और फोन भी नहीं उठाती है। इस बाबत बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने बताया कि सभी प्रधानों व सचिवों को गोशालाओं में ठंड से बचाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी कर्मचारी की लापरवाही पाई जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी। उधर डकोर ब्लाक के गुढ़ा गांव में गोशाला में चार गाय और गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर बीडीओ सुदामा शरण ने जांच की और प्रधान को निर्देश दिया कि किसी भी मवेशी की ठंड से मौत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया और उन्हें दफनाया।