फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cattle chopped farmers' 10 bigha crop

मवेशियों ने चट की किसानों की 10 बीघा फसल

Wed, 22 Jan 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cattle chopped farmers' 10 bigha crop
मवेशियों द्वारा चरी गई फसल - फोटो : ORAI
ऊमरी। गोशालाओं में क्षमताओं से अधिक मवेशी होने के कारण किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौका मिलते ही अन्ना मवेशी खेतों में घुसकर फसलों को चट कर रहे हैं। ऊमरी नगर पंचायत में भी सोमवार की रात मवेशियों ने करीब 10 बीघा फसल को चट किया और पैरों से रौंदकर भी खराब कर दिया। इसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पंचायत में कान्हा गोशाला स्थित है। जिसकी क्षमता 60-70 मवेशियों की है, फिर उसमें 80 से अधिक मवेशी मौजूद हैं। जबकि पूरे क्षेत्र में तीन चार सौ मवेशियों का झुंड घूमा करता है। सोमवार की रात क्षेत्र के किसान धुराम दोहरे की 2 बीघा, कुलदीप सिंह की 2 बीघा, सुरेंद्र दुबे, चंद्र किशोर दोहरे, रवींद्र सिंह की 2-2 बीघा गेहूं, मटर, मसूर की फसल को अन्ना मवेशी चट कर गए। किसानों का कहना है कि गोशाला में सभी मवेशी नहीं रह पाते हैं, लिहाजा कम से कम एक और गोशाला का निर्माण होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed