फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cashier death, manager and fellow injured by truck collision

ट्रक की टक्कर से कैशियर की मौत, मैनेजर व साथी घायल

Wed, 26 Jul 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Wed, 26 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cashier death, manager and fellow injured by truck collision
प्रतीकात्मक

उरई। एक बाइक पर सवार बैंक मैनेजर, कैशियर व कर्मचारी को सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान कैशियर ने दम तोड़ दिया। बैंक मैनेजर व कर्मचारी को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।

विज्ञापन


एट थानाक्षेत्र के ग्राम पिरौना स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के मैनेजर रामसागर (57) पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी सीतापुर हाल निवासी एट और कैशियर अनिल शुक्ला (56) पुत्र रामप्यारे निवासी मोहल्ला इंद्रानगर, उरई सोमवार शाम बैंक बंद कर घर के लिए निकले। ये लोग साथी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वरुण तिवारी के साथ उसकी बाइक पर निकले थे। एट जाते समय यह लोग जैसे ही ग्राम जखौली के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक बाइक को रौंदते हुए निकल गया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग बुरी तरह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोग दौड़कर आए और घायलों को सड़क किनारे किया और सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कैशियर अनिल शुक्ला ने दम तोड़ दिया। वहीं, मैनेजर रामसागर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वरुण की हालत नाजुक देख उन्हें मेडिकल कालेज झांसी के लिये रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कैशियर के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस के मुताबिक चालक ट्रक लेकर भाग गया है। उसके बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed