फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Case registered against three including JE of electricity department

Jalaun News: बिजली विभाग के जेई समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 01 Dec 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Case registered against three including JE of electricity department
उरई। रास्ते में जा रहे अधिवक्ता और उसके साथी के साथ मारपीट में बिजली विभाग के जेई समेत तीन के खिलाफ कोर्ट ने मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी विनोद कुमार ने कोर्ट में वाद दायर करते हुए बताया कि 21 जुलाई 2019 को अपने रिश्तेदार के घर उरई अपनी बच्ची की बीएलएड की फीस व पढ़ाई के लिए रुपए मांगने गया था। जहां वह अपने साथी रामबिहारी के साथ रिश्तेदार से 35 हजार लेकर कोंच जा रहा था। तभी पनयारा गांव के पास पीछे से बाइक से आ रहे नया पटेलनगर कोंच के निवासी प्रदीप सिंह उर्फ मामा कोंच, धनौरा निवासी जितेंद्र सिंह, खोडन झांसी निवासी बिजली विभाग में जेई गौरव कुमार ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक ली।

प्रदीप सिंह ने तमंचे के बल पर अपने साथियों की मदद से उसके पैंट की जेब से 35 हजार रुपये निकाल लिए। जब उसके साथी रामबिहारी ने विरोध जताया तो उक्त लोगों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। उसने पुलिस के अधिकारियों को डाक से शिकायतीपत्र भेजे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिवक्ता गोविंद सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed