फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Case filed against 70 including the brother of the deceased for creating ruckus by jamming

Jalaun News: जाम लगाकर हंगामा करने पर मृतक के भाई सहित 70 पर मामला दर्ज

Tue, 27 Jun 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 70 including the brother of the deceased for creating ruckus by jamming
उरई। शव रखकर जाम लगाकर हंगामा करने व समझाने के बाद भी न मानने पर पुलिस ने मृतक के भाई सहित लगभग 70 लोगों पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोहन थाना के गढि़या गांव निवासी सफाई कर्मचारी विजय बहादुर चौधरी का पुत्र अंकुश अपनी बहन आराधना व मौसेरी बहन लाली को बाइक से रविवार को सिरसाकलार थाना क्षेत्र के निपनिया गांव गया था। तभी राजपुरा गांव के पास हल्की से बारिश शुरू हो गई। तभी सामने से आ रहे एक हार्वेस्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे मौसेरी बहन लाली व बाइक चला रहे अंकुश की अधिक चोट लगने के कारण मौत हो गई थी।

जबकि अंकुश की बहन आराधना गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के बाद से अंकुश के भाई मोहित ने सौ लोगों के साथ सोमवार की शाम सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था। एसडीएम माधौगढ़ शिव नारायण शर्मा सहित तीन थाना की पुलिस फोर्स ने मौके पर आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाया था। मंगलवार को थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ यादव ने मृतक के भाई व 70 लोगों पर हंगामा कर जाम लगाने का मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed