फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Carefree journey... 193 people lost their lives in 2024, while 177 deaths till October this year.

Jalaun News: बेपरवाह सफर... 2024 में 193 ने गंवाई जान तो इस साल अक्तूबर तक 177 मौतें

Wed, 05 Nov 2025 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Carefree journey... 193 people lost their lives in 2024, while 177 deaths till October this year.
फोटो - 21 लोडर पर जान जोखिम में डालकर यात्रा करते लोग। संवाद - फोटो : सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
उरई। नशे, नींद और तेज रफ्तार की वजह से इस साल अब तक 367 सड़क हादसे हुए हैं, जिसमें 177 लोग जान गंवा चुके हैं। केवल अक्तूबर में ही 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 2024 में 403 हादसों में 193 लोगों की जान गई थी। यही नहीं जागरूकता अभियान और 29,099 चालानों के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग।
विज्ञापन


परिवहन आयुक्त लखनऊ की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार साल 2024 में जून में हुए सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या 20 थी, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 23 हो गई है। जून माह में पिछले साल 44 हादसे हुए जिसमें 24 लोग घायल हुए थे। वर्ष 2025 में 46 हादसे हुए इसमें 34 लोग घायल हुए हैं। हादसे में 30 फीसदी अधिक लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

जनवरी से जून माह में हादसों की बात करें तो वर्ष 2024 में 403 हादसे हुए। इनमें 193 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जबकि 282 लोग घायल हुए। वर्ष 2025 में अक्तूबर तक हादसों की संख्या 367 हो गई। इसमें 177 लोगों ने अपना जान गवां दी, जबकि 279 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माह अक्तूबर में ही 28 सड़क हादसे हुए हैं। इसमें 13 लोग मौत के आगोश में समा गए। 26 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार अगर इन हादसों की वजह पर जाएं, तो अधिकतर हादसे, नशा, नींद व तेज रफ्तार से हुए हैं।



नियमों को नहीं मानने पर इस वर्ष हुए चालान

एआरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने और हेलमेट नहीं लगाए होने पर 14,925 लोगों के चालान किए गए हैं। 4971 लोगों को बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर चालान कर जुर्माना वसूला गया है। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर 1788 लोगों का चालान किया गया है। नशे की हालत में वाहन चलाने पर 1025 लोगों का चालान काटा गया है। गलत दिशा में वाहन चलाने पर 1390 लोगों का चालान काटा गया है।



वर्जन

लोगों को यातायात के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। यातायात माह में कई कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से नियमों को मानने की भी अपील की जाती है।

- प्रदीप कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed