फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Car rammed into dumper, one candidate lost his life, seven students injured

Jalaun News: कार डंपर में घुसी, एक अभ्यर्थी की जान गई, सात छात्र घायल

Mon, 19 Feb 2024 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 19 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Car rammed into dumper, one candidate lost his life, seven students injured
कुठौंद (जालौन)। जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर सड़क हादसे में परीक्षा देकर लौट रहे एक अभ्यर्थी की मौत हो गई और सात छात्र घायल हो गए। सभी झांसी से परीक्षा देकर कार से लौट रहे थे। रास्ते में सड़क पर खड़े डंपर से टकराने से हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक को कोई चोट नहीं आई, उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के सुरसी गांव निवासी मनोज कुमार (25), तिर्वा निवासी जितेंद्र (23), हीरापुरवा बस्ता निवासी प्रवीण (19), किनोरा निवासी उदय (19), भैरापुर गांव निवासी पंकज (25), तिर्वा निवासी मयंक (22), मुरूअनमाडा निवासी ध्रुव (19), तिर्वा निवासी अभिषेक (22) एक साथ किराये पर कार से शुक्रवार रात को झांसी परीक्षा देने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

सभी कन्नौज के तिर्वा में पुलिस परीक्षा की एक साथ कोचिंग कर रहे थे। इसलिए सभी कार से गए थे। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में परीक्षा खत्म होने के बाद शनिवार देर शाम सात बजे सभी एक साथ तिर्वा के लिए कार से निकले। रास्ते में कई जगह जाम मिला तो लेट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात करीब तीन बजे कुठौंद थाना क्षेत्र में हरसिंहपुर के बांके बिहारी गेस्ट हाउस के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और जालौ-औरैया हाइवे पर खड़े डंपर में जा घुसी। आसपास के लोगों ने देखा तो मदद के लिए पहुंचे और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं जितेंद्र, प्रवीण और उदय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायल पंकज, मयंक, अभिषेक और ध्रुव इलाज के लिए तिर्वा चले गए। तिर्वा निवासी कार चालक विनय को हिरासत में लिया गया है। एसओ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एक की मौत व सात घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।


पुलिस भर्ती के लिए काफी समय से कर रहा था तैयारी
-मनोज की अचानक मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। पिता भावुक होकर बार-बार रोने लगते हैं। बताते हैं कि उनके तीन बेटे व तीन बेटियां हैं। बेटों में मनोज दूसरे नंबर का था। बीएससी द्वितीय का छात्र था। पुलिस में भर्ती के लिए वह काफी समय से तैयारी कर रहा था। बहुत लगन थी, लेकिन नहीं पता था कि इस तरह हादसे में उसे हमसे छीन लिया जाएगा।


अचानक कुत्तों के आने से अनियंत्रित हुई कार कुठौंद क्षेत्र में जालौन-औरैया स्टेट हाइवे पर आवारा जानवरों की काफी भरमार देखी जाती है। अन्ना मवेशियों के अलावा काफी संख्या में कुत्ते भी सड़क पर टहलते रहते हैं। इस हादसे का कारण भी ये आवारा जानवर बने। रात में अचानक कार के सामने दो तीन कुत्ते आ गए। जिन्हें बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गई। इससे यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed