{"_id":"656cc8e22ef337710b05ac34","slug":"car-dragged-young-man-for-20-meters-he-died-orai-news-c-12-1-knp1080-496458-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवक को 20 मीटर तक घसीटते ले गई कार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवक को 20 मीटर तक घसीटते ले गई कार, मौत
विज्ञापन
उरई। शहर में कार की चपेट में आकर हमीरपुर निवासी युवक की मौत हो गई। कार टक्कर मारते हुए युवक को 20 मीटर तक घिसटते ले गई।
इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान कार की गति इतनी तेज थी कि वहां खलबली मच गई। लोग कार को रुकवा पाते, इससे पहले ही तेजी के साथ चालक कार के साथ फरार हो गया।
हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के बड़गर गांव निवासी भगत सिंह राजपूत (35) रविवार को उरई शहर आया था। उसे थ्रेसर की दुकान में किश्त जमा करनी थी। वह आटा थाना क्षेत्र के करमेर गांव निवासी मामा अखिलेश के साथ था।
रविवार शाम बाजार में चारपाई व डीजल लेकर स्टेशन गया था। रेलवे माल गोदाम के पास शराब ठेके के सामने दोनों खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी स्टेशन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने भगत सिंह को टक्कर मार दी। इस दौरान भगत सिंह कार के सामने आ गया था, जिसके बावजूद कार रुकी नहीं और उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मामा ने बताया कि वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसका एक पुत्र है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि टक्कर मारने वाली कार व चालक की तलाश की जा रही है।
कार की चपेट में आने और काफी दूर तक घिसटने की वजह से युवक काफी गंभीर रूप से घायल हो गया था। 40 मिनट तक युवक सड़क पर ही तड़पता रहा और मात्र डेढ़ से दो किलोमीटर दूर कोतवाली की पुलिस को आने में इतनी देरी हो गई। सूत्रों की माने तो घटना के दौरान मंडी चौकी और कोतवाली पुलिस अपने-अपने क्षेत्र को लेकर ही बंटवारा करती रही। जब वह पहुंची तो युवक की हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस की इस संवेदनहीनता पर लोग चर्चा करते हुए निंदा करते रहे।