फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Car collided with tractor, student died

Jalaun News: ट्रैक्टर से टकराई कार, छात्रा की मौत

Thu, 27 Apr 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tractor, student died
जालौन। दंदरौआ सरकार के दर्शन करके लौट रही कार ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में कार सवार कक्षा सात की छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशियाना निवासी सुधीर गुर्जर मंगलवार सुबह करीब छह बजे कार से पत्नी चंचल, बेटे हरसू और 11 वर्षीय बेटी वैष्णवी के साथ दंदरौआ सरकार अपने परिवार के साथ जा रहे थे। दोपहर में वापस लौटने के दौरान रतनगढ़ से करीब पांच किमी आगे चढ़ाई पर उनकी कार के आगे ओवरलोड ट्रैक्टर जा रहा था। चढ़ाई पर अचानक ओवरलोड ट्रैक्टर का अगला हिस्सा उठ गया और चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। कार चला रहे राजीव ने अचानक एक ओर मुड़े ट्रैक्टर को बचाने की कोशिश भी की लेकिन उनकी कार ट्रैैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार वैष्णवी की मौके पर ही मौत हो गई। वैष्णवी की मौत की खबर जैसे ही मोहल्ले के पहुंची तो मातम छा गया। बेटी की मौत होने पर मां बेहोश हो गई और पिता भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed