फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Capacity enhancement of 11 transformers, proposal to build a new power house in Launa

Jalaun News: 11 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, लौना में नया पावर हाउस बनाने का प्रस्ताव

Sat, 05 Apr 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 05 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Capacity enhancement of 11 transformers, proposal to build a new power house in Launa
जालौन। जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ रहा है, वैसे-वैसे विद्युत आपूर्ति की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। बिजली विभाग ने नगर के उन फीडरों की पहचान की गई, जिन पर गर्मी के मौसम में अधिक लोड पड़ता है।
विज्ञापन

इन फीडरों पर लगे 11 वितरण ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता में वृद्धि की गई है। ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ने से उपभोक्ताओं को लगातार और स्थिर बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में जालौन विद्युत उपकेंद्र से 831 ट्रांसफॉर्मर जुड़े हैं, जिनमें मुरलीमनोहर अस्पताल के पास 630 केवीए क्षमता का एक ट्रांसफॉर्मर प्रमुख है। इसके अलावा 400 केवीए के 22, 250 केवीए के 31, 160 केवीए का एक, 100 केवीए के 68, 63 केवीए के 47, 25 केवीए के 661 तथा 16 केवीए के सात ट्रांसफॉर्मर शामिल हैं। विद्युत उपकेंद्र पर बिजली आपूर्ति की क्षमता को मजबूत करने के लिए 10-10 एमवीए क्षमता के दो बड़े ट्रांसफॉर्मर भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ रामसुधार ने बताया कि जालौन विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी का एक नया कृषि फीडर भी उदोतपुरा में तैयार किया जा रहा है। यह फीडर कृषि से जुड़ी लाइनों को सपोर्ट करेगा, जिससे मुख्य नगरीय फीडरों पर भार कम होगा। इससे शहर की बिजली आपूर्ति में स्थायित्व आएगा और ग्रामीण क्षेत्रों में भी किसानों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा एक नया पावर हाउस बनाने का भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यह पावर हाउस लौना क्षेत्र में स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। यहां 5-5 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है, सिर्फ ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed