फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cancellation of teachers who do not join duty

13 जुलाई तक ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले शिक्षकों का अभ्यर्थन निरस्त होगा

Sat, 10 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cancellation of teachers who do not join duty
उरई। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज से चयनित 9 अभ्यर्थी ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। डीआईओएस भगवत पटेल ने उन्हें 13 जुलाई तक ड्यूटी ज्वाइन करने की चेतावनी दी है। साथ ही कहा कि ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त करने की संस्तुति बोर्ड से कर दी जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि सेवा चयन बोर्ड द्वारा प्रशिक्षित स्नातक वर्ग हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, संगीत गायन व विज्ञान विषय के पैनल जारी कर चयनित अभ्यर्थियों को संस्था आवंटित की गई थी। इसमें रवि सागर को जनता विद्या मंदिर उरई, क्षतिज को श्रीकृष्ण इंटर कालेज पिरौना, आरती देवी को लहरी बाबा इंटर कालेज बावली, रेखा पांडेय को समर सिंह इंटर कालेज रामपुरा, शालिनी चतुर्वेदी को लक्ष्मीनारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहाव, गौरव अग्रवाल को सेठ वृंदावन इंटर कालेज कोंच, अपरवल सिंह को जवाहर इंटर कालेज गोहन, राजकुमार यादव को छत्रसाल इंटर कालेज जालौन, प्रवीण सोनकर को श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढऱ आवंटित किया गया था। पर किसी ने विद्यालय ज्वाइन नहीं किया हैं। लिहाजा इन्हें अंतिम मौका देते हुए 13 जुलाई तक ज्वाइन करने को कहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed