फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cancellation of Intercity Express will increase the trouble for passengers.

Jalaun News: इंटरसिटी एक्सप्रेस के निरस्त होने से बढ़ेगी यात्रियों को मुसीबत

Sat, 04 Oct 2025 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Cancellation of Intercity Express will increase the trouble for passengers.
उरई। लखनऊ मंडल के अमौसी स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत के काम के चलते पांच अक्तूबर से झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त, मार्ग परिवर्तन और रोककर चलाया जाएगा। इस वजह से यात्रियों को इन ट्रेनों से यात्रा करने में परेशानी होगी। सबसे ज्यादा दिक्कत झांसी लखनऊ इंटरसिटी के निरस्त होने के कारण होगी।
विज्ञापन

अमौसी स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत का काम पांच अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। इस वजह से झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, झांसी लखनऊ पैसेंजर सहित ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। कई ट्रेनों को विलंबित करके चलाया जाएगा। इस रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों को परिवर्तित करके चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस वजह से इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले दैनिक के अलावा लंबी दूरी के यात्रियों को भी परेशानी होगी। झांसी-लखनऊ के बीच संचालित होने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को इस रेलखंड की लाइफ लाइन ट्रेन का दर्जा दिया गया है। ऐसे में अगर रेल प्रशासन इस ट्रेन को निरस्त करता है तो यह काम यात्रियों के हित में नहीं होगा। मुबीन, जयकरन ने कहा है कि रेलवे इन ट्रेनों को लखनऊ के स्थान पर कानपुर के गोविंदपुरी तक भी संचालित कर सकता है। इससे परेशानी कम हो जाएगी। त्योहार के चलते इन ट्रेनों से यात्रा करके लोग कम किराए में अपनी यात्रा करते हैं। अपना व्यापार भी का काम निपटाते हैं। इन परिस्थितियों में अगर ट्रेन को रेल प्रशासन ने निरस्त किया है तो वह अपनी समस्या को जनप्रतिनिधियों से कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed