{"_id":"6a2c6321d0d6fb068702ec6d","slug":"camp-held-at-the-government-library-information-regarding-the-sangam-portal-was-provided-orai-news-c-224-1-ori1005-145398-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: विदेशों में रोजगार के लिए 25 युवाओं ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: विदेशों में रोजगार के लिए 25 युवाओं ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
फोटो-12-राजकीय पुस्तकालय में पंजीकरण कराते सेवायोजन कार्यालय के प्रतिनिधि। संवाद
उरई। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सेवायोजन विभाग ने विदेशों में रोजगार के लिए पंजीकरण अभियान चलाया। यह अभियान पांच जून से 12 जून तक आयोजित किया गया। शुक्रवार को जिला राजकीय पुस्तकालय में युवाओं को विदेशों में रोजगार की जानकारी दी गई। इस दौरान 25 युवाओं का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया।
जिला सेवायोजन कार्यालय से प्रताप सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में राजकीय पुस्तकालय पहुंची दो सदस्यीय टीम ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को विदेशों में उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी दी। पंजीकरण के दौरान नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, धर्म, वर्ग, विशेष वर्ग, पता, शैक्षिक योग्यता, वजन, ब्लड ग्रुप और चश्मा लगाने या न लगाने संबंधी जानकारी दर्ज की गई।
जिला सेवायोजन अधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि विदेशों में तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर रिक्तियां हैं। युवाओं को इन अवसरों की जानकारी देकर रोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराने पर भी जोर दिया। इस दौरान पुस्तकालय प्रभारी नितेंद्र कुमार, अवधेश चतुर्वेदी, पुस्तकालय कोऑर्डिनेटर रामजी दुबे, अंकिता चतुर्वेदी, रामकेश पाल, नारायण कुमार मौजूद रहे।