फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Caesarean-born girl in Conch CHC

कोंच सीएचसी में सीजेरियन से जन्मी कन्या

Sun, 14 Feb 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Caesarean-born girl in Conch CHC
बच्चे का वजन करते सीएचसी स्टाफ के लोग - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। 1994 में कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनने के बाद शनिवार की शाम यहां पहला सीजेरियन प्रसव कराया गया। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। क्षेत्रवासियों में स्वास्थ्य सेवाओं में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि कोंच तहसील में दो सीएसची और एक पीएचसी है। इनमें कोंच व नदींगांव में सीएचसी व पिंडारी में पीएचसी है, लेकिन पिछले कई दशक से यहां ऑपरेशन की व्यवस्थाएं पूर्ण न होने से क्षेत्र के लोगों को ऑपरेशन के लिए जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता था लेकिन कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में शनिवार की शाम जानकी देवी पत्नी मुलायम सिंह ने सीजेरियन ऑपरेशन से कन्या को जन्म दिया। यह बच्ची कोंच सीएचसी में सीजेरियन से जन्मी पहली शिशु है। यह जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि अब उन्हें ऑपरेशन के लिए मुख्यालय नहीं भागना पड़ेगा।
विज्ञापन

ऑपरेशन करने वाले दल में सर्जन डॉ. संजीव प्रभाकर, बेहोशी विशेषज्ञ डॉ. रामकरन सिंह, स्टाफ नर्स सत्यवती, ओटी सहायक सर्वेश आदि शामिल रहे। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके शुक्ला ने बताया जच्चा-बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं। सीएचसी में उनकी देखभाल की जा रही है। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना उनकी जिम्मेदारी है। इससे आसपास के लोगों को सीजेरियन के लिए जनपद मुख्यालय आना नहीं पड़ेगा। गर्भवती को कोंच सीएचसी में भी यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएससी प्रभारी डा. आरके शुक्ला ने बताया कि इस सीएचसी का शुभारंभ 1994 में किया गया था। यहां सर्जन की तैनाती तो हुई, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने से अब तक ऑपरेशन नहीं किए गए। यह पहली बार है कि जब यहां सफल सीजेरियन ऑपरेशन किया गया। सीएमओ ऊषा सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अब कोंच को भी एफआरयू (फर्स्ट रेफर यूनिट) बना दिया गया है। अब क्षेत्र के मरीजों को ऑपरेशन के लिए रेफर किया जा सकेंगा। इससे इस क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। सीएचसी में मिली इस कामयाबी से जिले के अधिकारियों के साथ साथ मंडल के भी अधिकारी उत्साहित है। झंासी अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अल्पना बरतारिया ने भी इस उपलब्धि के लिए सीएचसी के चिकित्सीय दल को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed