फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cable cut by JCB on Bareilly-Etawah road, power cut for ten hours

Jalaun News: बरेली-इटावा मार्ग पर जेसीबी से केबल कटा, दस घंटे बिजली गुल

Tue, 21 Nov 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Cable cut by JCB on Bareilly-Etawah road, power cut for ten hours
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे निर्माण के दौरान जेसीबी से 33 केवी का अंडर-ग्राउंड केबल कट गया।
विज्ञापन

पांचाल घाट फीडर से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा गांवों की बिजली 10 घंटे के लिए गुल रही। सूचना मिलने पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने केबल ठीक कराया, जिसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।

पांचाल घाट फीडर से चांदपुर, खानपुर, अमेठी कोहना, अमेठी जदीद, सोता बहादुरपुर, पांचाल घाट चौराहा, नौगवां कैंट, धीरमपुरा, टीकाबारी, धर्म नगरिया व पुरानी घटिया समेत करीब एक दर्जन से ज्यादा गांवों को आपूर्ति होती है। इटावा-बरेली हाईवे का निर्माण चल रहा है। निर्माण के दौरान सोमवार को जेसीबी से 33 केवी का अंडरग्राउंड केबल कट गया। जानकारी मिलने पर प्रभारी जेई राघवराम पांडेय ने मौके पर बिजली कर्मचारियों को भेजा।
विज्ञापन

मामले की जानकारी हाईवे का निर्माण करवा रहे ठेकेदार को भी दी गई। केबल ठीक करने के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। केबल ठीक होने के बाद रात करीब नौ बजे आपूर्ति शुरू की जा सकी। पांचाल घाट उपकेंद्र के जेई जावेद ने बताया कि बरेली-इटावा हाईवे पर जेसीबी से 33 केवी का अंडर ग्राउंड केबल कट गया था। जिसे ठीक करने में लगभग 10 घंटे लग गए। बताते चलें कि हाईवे निर्माण के दौरान तीसरी बार केबल कटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed