{"_id":"6a46adcc94024e75cc00cc95","slug":"cabinet-minister-sanjay-nishad-faces-backlash-over-your-father-will-do-the-work-remark-orai-news-c-224-1-ori1005-146291-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: “काम तुम्हारा बाप करेगा” टिप्पणी पर घिरे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: “काम तुम्हारा बाप करेगा” टिप्पणी पर घिरे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद
विज्ञापन
कालपी (उरई)। नगर में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद का एक कथित विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंत्री मंच पर पहुंचे एक कार्यकर्ता पर नाराजगी जताते हुए तीखी भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
बताया जा रहा है कि सम्मेलन के दौरान एक कार्यकर्ता के मंच के निकट पहुंचने पर जोर से कोई बात कहने पर मंत्री संजय निषाद अचानक नाराज हो गए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता को फटकार लगाते हुए “दिमाग सही कर लो” और “संगठन में काम तुम्हारा बाप करेगा” जैसी टिप्पणी कर दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों और राजनीतिक विश्लेषकों ने मंत्री की भाषा और व्यवहार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मंत्री या उनकी पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
विज्ञापन
मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष भारत सिंह निषाद किसी बात को लेकर मंच से नीचे जाने लगे थे, इस पर मंत्री जी ने अभिभावक के रूप में उन्हें डांटा था, लेकिन मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। - सत्य प्रकाश निषाद, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी।