फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bus,death,bike,ambulance,police

प्राइवेट बस चालक ने बाइक में टक्कर मारकर महिला को रौंदा, मौत

Fri, 28 Jan 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
bus,death,bike,ambulance,police
सिरसाकलार। मायके से तेरहवीं भोज में शामिल होकर बहन के लड़के के साथ लौट रही महिला की बाइक में प्राइवेट बस चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिर गई और बस का पहिया उसके ऊपर से निकल गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे युवक ने बस का पीछा किया और बस को पकड़ लिया। जबकि चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हमीरपुर जनपद के कुरारा थानाक्षेत्र के बिलौटा गांव निवासी नवीन प्रकाश मौसी गायत्री देवी (40) निवासी ग्राम भूली थाना कुरारा जिला हमीरपुर को लेकर बाइक से जमलापुर थाना कुठौंद से तेरहवीं में शामिल होकर लौट रहा था। शुक्रवार की दोपहर जब उसकी बाइक सिरसाकलार थाना क्षेत्र के मदारीपुर कालपी मार्ग पर स्थित भगौरा के पास पहुंची। तभी जोल्हूपुर से मदारीपुर की ओर जा रही प्राइवेट बस के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गायत्री सड़क पर गिर गई और बस उसके ऊपर से निकल गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। नवीन ने बाइक से बस का पीछा कर बस को सिम्हारा चौराहे के पास पकड़ लिया। पर बस चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ी करा ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवीन ने बताया कि मौसी के दो पुत्र व एक पुत्री है। सूचना पाकर वह लोग भी मौके पर आ गए है। थानाध्यक्ष का कहना है कि बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed