फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bus collided with car in rear, youth death in car

बस ने कार में पीछे से मारी टक्कर, कार सवार युवक की मौत

Sun, 21 Mar 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bus collided with car in rear, youth death in car
मृतक शशांक प्रताप की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
एट (जालौन)। हाईवे के पास झांसी की ओर जा रही कार में एट ट्रैवेल्स की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथी बाल-बाल बच गए। दोस्तों ने पुलिस की मदद से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। खबर लगते घर में कोहराम मच गया। वहीं टक्कर मारने वाला मानने वाली बस मौके से भाग गई। पुलिस का कहना है कि बस की खोजबीन की जा रही है
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के कानपुर झांसी हाईवे टोल प्लाजा के पास सुबह उज्जैन जा रही कार में उरई की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैवल्र्स बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में पीछे की सीट में बैठा शशांक प्रताप सिंह (22) पुत्र सूर्य प्रताप सिंह निवासी लेबर कॉलोनी मोहनपुर थाना कैंट (गोरखपुर) फंसकर घायल हो गया। हादसा होते ही हाईवे पर हड़कंप मच गया। टोल कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को दोस्तों के साथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के दोस्त सौरभ, अमित गुप्ता, शनि आदि ने बताया कि वे सभी दो कारों में सवार होकर महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जा रहे थे कि रविवार की सुबह करीब चार बजे हादसा हो गया। टोल प्लाजा पार करते ही तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर ने बताया कि बस की तलाश की जा रही है। कहा कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed