फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Burglars break shop locks and cross clothes and cash

दुकान के ताले तोड़कर कपड़े व नगदी की पार

Mon, 02 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Burglars break shop locks and cross clothes and cash
आटा में दुकान में हुई चोरी की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : ORAI
आटा (जालौन)। कपड़े की दुकान के शटर का ताला तोड़कर देर रात चोरों ने कपड़े व नगदी चोरी कर लिए। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो टूटे ताले देखकर उसके होश उड़ गए। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव निवासी सौरभ पुत्र शिवधनी आटा बस स्टैंड पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान किए हैं। शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने दुकान में लगे शटर के ताले तोड़कर दुकान में रखे पेंट शर्ट, कुर्ता, पजामा सहित लगभग डेढ़ लाख के कपड़े चोरी कर लिए। वहीं गुल्लक में रखे 11 हजार 600 रुपये भी ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने जानकारी होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ट्राली चोरी पुलिस को दी तहरीर
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के ग्राम दमरास निवासी पुष्पेंद्र चौहान ने पुलिस को तहरीर दी कि 28 फरवरी की रात उसके पशुबाड़े में खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली चोर चुरा ले गए । जब वह 29 फरवरी की सुबह पशुओं को चारा पानी डालने गया तो ट्राली न पाकर उसके होश उड़ गए। उसने इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी है। इस पर थाना प्रभारी रामचंद्र ने बताया कि तहरीर मिल गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed