फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bundelkhand is groaning due to inflation, unemployment and poverty: Narayan Das

महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी से बुंदेलखंड कराह रहा : नारायण दास

Wed, 03 Apr 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand is groaning due to inflation, unemployment and poverty: Narayan Das
उरई। आम आदमी का ध्यान मुद्दों से भटका कर उनके अंदर धर्म, जाति और नफरत का जहर भरने में भाजपा माहिर है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड की बदहाल तस्वीर आज भी मौजूदा सरकार को मुंह चिढ़ा रही है। विकास, रोजगार, सिंचाई व पानी की किल्लत आज भी जस की तस है। भाजपा ने लोगों को छलने का काम किया है। उक्त विचार जालौन गरौठा भोगनीपुर के सपा गठबंधन प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय उद्घाटन के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नारायण दास अहिरवार ने कहा कि क्षेत्र के लोग गरीबी की वजह से पलायन कर रहे हैं। भाजपा सरकार में बुंदेलखंड के लिए कोई भी योजना नहीं आई, जिससे लोगों का भला हो सके। भाजपा लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटका कर उन्हें गुमराह कर रही है। इस बार जनता बहरूपिया चेहरे वाले भाजपाइयों को चुनाव में जवाब देगी। गठबंधन में शामिल दल और कार्यकर्ता क्षेत्र में लोगों को पांच साल में भाजपा द्वारा किए गए छलावे को बताएंगे।
विज्ञापन

विकास और बेराेजगारी के मुद्दों से ध्यान भटका कर भाजपा लोगों का ध्यान मंदिर-मस्जिद में उलझा रही है, ताकि जमीनी हकीकत को दबाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन कांग्रेसी नेता रेहान सिद्दीकी ने किया। बैठक में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने लोकतंत्र को बचाने और तानाशाही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, दयाशंकर वर्मा, शिवराम कुशवाहा, सुरेंद्र सरसेला, प्रदीप दीक्षित, हाजी अजहर बेग, आनंद यादव व राजा केशवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed