फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bundelkhand Development Board would constitute Modi

बुंदेलखंड विकास बोर्ड का होगा गठन-मोदी

Mon, 20 Feb 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 20 Feb 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand Development Board would constitute Modi
कोंच रोड स्थित मदरसा ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथे चरण में शामिल बुंदेलखंड की जनसभा में बुंदेलियों को लुभाने की भरसक कोशिश की। पार्टी के घोषणा पत्र में किए गए प्रावधानों का बखान करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसकी निगरानी खुद मुख्यमंत्री करेंगे। हर सप्ताह विकास कार्यों की समीक्षा होगी। कोंच रोड स्थित मदरसा
विज्ञापन


मैदान में सोमवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड की बदहाली के लिए सपा, कांग्रेस और बसपा को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इन तीनों से निजात पाने के लिए प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनानी होगी। सरकार बनने पर पहली बैठक में लघु एवं सीमांत किसानों का कर्जा माफ करने का एलान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि
विज्ञापन


बुंदेलखंड की ऐसी दशा इसलिए नहीं है कि यहां के लोग कमजोर हैं। यहां की मिट्टी और पानी में ताकत है, लेकिन अब तक जिनकी भी सरकारें बनीं उनके नेताओं और मंत्रियों ने ही बुंदेलखंड को बदहाल कर रखा है। ऐसे नेताओं और मंत्रियों ने यहां के लोगों को अपना सुरक्षित वोट बैंक मानकर उन्हें किसी गिनती में ही नहीं रखा है। उन्होंने गुजरात के कच्छ का
विज्ञापन
विज्ञापन


उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो कच्छ की तरह ही बुंदेलखंड भी चमकने लगेगा। बुंदेलखंड का एक हिस्सा एमपी में भी आता है, वहां केंद्र से मिलने वाला विकास का पूरा धन खर्च किया जाता है, जबकि यूपी सरकार उसका विकास कार्य में उपयोग नहीं कर पाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो कालपी के बंद पड़े कागज उद्योग के साथ

रोजगार के अन्य साधन भी विकसित किए जाएंगे, ताकि बुंदेलखंड से युवाओं का पलायन न हो सके। किसानों की सबसे बड़ी समस्या अन्ना प्रथा को एनजीओ के माध्यम से न सिर्फ खत्म कराया जाएगा बल्कि ऐसी गाय जो दूध नहीं देती हैं, उनसे भी लोग प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये कमा सकेंगे।


बसपा मतलब बहन जी की संपत्ति पार्टी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुजन समाज पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बसपा का नाम बहुजन समाज पार्टी नहीं बल्कि बहन जी संपत्ति पार्टी हो गया है। वे सिर्फ अपने लिए कमाती हैं तो जनता का भला क्या करेंगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड इसका नमूना है। यहां के बहुजन का वोट लेकर तमाम लोगों ने खनन किया और अकूत संपत्ति बनाई। ऐसे लोगों से सावधान करें। बुंदेलखंड को तबाह करने वाले यहां से विधायक बनकर लखनऊ नहीं जाने पाए।
                      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed