{"_id":"5dd192748ebc3e54ef7adaf5","slug":"bullies-beaten-up-by-not-giving-water-from-tubewells-snatching-money-orai-news-knp5264608162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल से पानी न देने पर दबंगों ने पीटा, रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल से पानी न देने पर दबंगों ने पीटा, रुपये छीने
विज्ञापन
जालौन। निजी ट्यूबवेल से पानी न देने पर दबंग किसानों ने गालीगलौज व मारपीट कर जेब में पड़े तीन हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित किसान की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकौती निवासी अशोक कुमार ने तहरीर दी कि उसने अपने खेत में मटर की फसल बोई है और खेत में निजी ट्यूबवेल लगा है। जिससे वह अपनी फसल की सिंचाई करता है। उसके पड़ोसी किसान रमेश, विनोद, दीपक, मोहित व छोटू रंगबाजी दिखाकर ट्यूबवेल से पानी देने की मांग रहे हैं। जब उसने ट्यूबवेल से पानी देने से मना किया तो उन्होंने मटर की फसल को पशुओं से चरवाकर नष्ट कराने की धमकी देकर गालीगलौज की।
विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं उन्होंने उसकी जेब में पड़े तीन हजार रुपये भी छीन लिए। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल सुनील सिंह ने कहा कि मामला आपसी विवाद का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।