फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bulldozers roared, concrete structures were demolished, gravel and sand were confiscated

Jalaun News: गरजा बुलडोजर, पक्के निर्माण तोड़े, मौरंग-गिट्टी जब्त

Sun, 16 Jun 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 16 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers roared, concrete structures were demolished, gravel and sand were confiscated
उरई। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत होते ही दुकानदारों ने पहले ही अपनी मौरंग-गिट्टी सड़क के किनारे से हटा ली है। तीसरे दिन टीम पहुंची तो उन्हें सिर्फ चारों तरफ सफाई दिखी। इसके बाद भी कई जगहों से मौरंग-गिट्टी के ढेर जब्त किए गए। कई जगह पर स्थायी अतिक्रमण भी तोड़ा गया। इसे लेकर टीम की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, प्रशासन, पुलिस ने मिलकर शनिवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान की शुरूआत कोंच रोड से हुई। जिसमें पहले सड़क तक पक्का निर्माण तोड़ा गया। इसके बाद मदरसा पास से मौरंग जब्त की गई। कुछ डेरा वाले सड़क तक कब्जा किए हुए थे। उनसे सड़क को कब्जामुक्त कराया गया। कई जगह पर टीम ने लोगों को हिदायत दी। कोंच रोड से पेट्रोल पंप तक एक ट्रक मौैरंग जब्त की गई।
विज्ञापन

इसके बाद अभियान टीम जालौन रोड को मुड़ गई। शुरूआत में ईंटों के कई जगह पर ढेर दिखे, जिसेर पालिका ने जब्त कर लिया। इसके बाद साईं पैलेस के पास दो जगह पर पक्का अतिक्रमण नाले से हटाया गया। एक जगह पर नाले के ऊपर पक्का निर्माण होता हुआ मिला। उसे भी सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल ने तुरंत तुड़वा दिया। उन्होंने हिदायत दी कि अगर फिर से निर्माण हुआ तो कार्रवाई होगी। इसके बाद टीम ने जालौन रोड पर भी कई जगहों पर ईंटें-गिट्टी के साथ मौरंग के ढेरों को जब्त किया गया। टीम में कर अधीक्षक गणेश प्रसाद, कर निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, शिवम,कामता प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




53 अवैध कब्जा धारको को नगर पंचायत ने थमाया नोटिस

कदौरा। कस्बे की सड़कों को कब्जा मुक्त करवाने के लिए प्रशासन जल्द अभियान चलाएगा। नगर पंचायत ने कब्जा धारकों को चिह्नित भी कर लिया है। शनिवार को एसडीएम हेमंत पटेल ने 45 घरों और आठ दुकानों को चिह्नित किया है। जिन्हें नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस के साथ उन्हें एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर वह कब्जा नहीं छोड़ते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। (संवाद)

मौरंग-गिट्टी के डंप सीज, 30 हजार जुर्माना
कालपी। नगर पालिका ने सड़क किनारे मौरंग, गिट्टी डालकर कब्जा किए दुकानदारों पर कार्रवाई की। उनके खिलाफ 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। नगर पालिका ईओ अवनीश कुमार शुक्ला और नायब तहसीलदार नीलमणि ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने चार दुकानों के बाहर पड़ी मौरंग, गिट्टी के डंपों को सीज कर दिया। राजस्व निरीक्षक रामभुवन सिंह ने इन दुकानों पर 30 हजार का जुर्माना लगाया। ईओ ने बताया कि अवैध कब्जा के खिलाफ अभियान चलता रहेगा। जो डंप लगे हुए थे उनको सीज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed