फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BSP supremo's 60th birthday by cutting a cake to wish longevity

बसपा सुप्रीमो के 60 वें जन्मदिन पर केक काटकर दीर्घायु की कामना

Fri, 15 Jan 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Fri, 15 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
BSP supremo's 60th birthday by cutting a cake to wish longevity
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश की चार मर्तबा मुख्यमंत्री रह चुकीं
विज्ञापन
बहन मायावती का 60वां जन्मदिन शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर शहर के टाउन हाल मैदान में जनसभा हुई। मंच पर तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हो कई हजार की गूंज के साथ 60 पौंड का केक काटा गया तो पंडाल तालियों की

गड़गड़ाहट से गूज उठा। इस दौरान वक्ताओं ने जन्मदिन समारोह के मंच से केंद्र व सूबे की सरकार पर तीखे प्रहार किए और पूर्व की बसपा सरकार के कार्यों का गुणगान किया। केंद्र की मोदी सरकार को झूठा ठहराया गया तो प्रदेश में गुंडाराज कायम होने की बात कही गई। टाउन हाल में मायावती के जन्मदिन पर आयोजित जनकल्याणकारी दिवस की जनसभा का शुभारंभ

डा.भीमराव अंबेडकर व कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद बुंदेलखंड जोनल कोआर्डिनेटर व विधानपरिषद के सदस्य तिलक चंद्र अहिरवार, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि समेत अन्य बसपा के वरिष्ठों ने 60 पौंड का केक काटकर बसपा सुप्रीमो मायावती के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान मिर्जा साबिर वेग व संतराम बिरगुआं के गीतों पर कार्यकर्ता जमकर झूमे।

जनसभा को बुंदेलखंड के जोनल कोआर्डिनेटर तिलक चंद्र अहिरवार ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि जनता से किए गए वायदे झूठे साबित हो रहे हैं। जोनल कोआर्डिनेटर कमल दोहरे ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया और कहा कि बहन जी के हाथों को मजबूत करने के लिए अपने मिशन पर रहे इससे भटके नहीं। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि,

संजय गौतम, सचिन पलरा, पूर्व मंत्री अकबर अली, शाकिर हसन वारसी, पूर्व जिलाध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा, सुशील द्विवेदी, शशिबाला चौधरी, माधौगढ़ विधायक  संतराम कुशवाहा, उरई प्रभारी अजय सिंह पंकज, कालपी प्रभारी इंद्रपाल आदि ने भी

मायावती सरकार के समय को सबसे अच्छा बताया और कहा कि प्रदेश में बिजली संकट को दूर किया गया था। सपा सरकार में लोगों बिजली के सिर्फ वायदे मिल रहे हैं। इस दौरान आत्माराम फौजी, पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, रविंद्र सिंह मुन्ना, सुखदेव पाल, अनिल याज्ञिक, रामशरण जाटव, रविंद्र हरौली, अल्ताफ खान, कल्ला चौधरी, जावेद अख्तर, श्रीपाल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed