फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Brother 's throat slit murder

भाई की गला काटकर हत्या

Fri, 13 Nov 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Fri, 13 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Brother 's throat slit murder
कदौरा कस्बे के हरचंदपुर रोड पर 9 नवंबर को युवक की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में युवक को भाई को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान भाई ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मकान बेचने में अड़ंगा डालने पर उसने अपने भाई को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन



 पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू  व खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया है। सीओ महेंद्र कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 9 नवंबर की रात में कदौरा कस्बे के हरचंदपुर रोड पर आशीष उर्फ जगत पाल (19) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन



इस घटना की रिपोर्ट मृतक केे बडे़ भाई रिंकू उर्फ परमेश्वरी दयाल ने दर्ज कराई  थी। मामले केे खुलासे केे लिए कई टीमें लगाई गई थी। थानाध्यक्ष वीके मिश्रा ने मृतक के भाई वादी रिंकू के मोबाइल काल डिटेल को खंगाला और लोकेशन का पता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



संदेह होने पर रिंकू से ही कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। रिंकू ने बताया कि वह अपना मकान 14 लाख रुपये में बेचना चाहता था, लेकिन पिता व भाई आशीष अड़ंगा लगाए थे। इसी वजह से भाई को रास्ते से हटाने की योजना बनाकर घर से लिवा ले गया।



 बाइक आशीष चला रहा था। एकांत स्थल देखकर चाकू से गला रेत कर आशीष की हत्या की गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू व खून से सने कपडे़ बरामद कर लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed