{"_id":"66142874d3522ae3a30ebc37","slug":"brother-misdeed-with-two-year-old-sister-in-jalaun-2024-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत की हदें पार: भाई ने दो साल की मासूम को बनाया दरिंदगी का शिकार, हालत देख डॉक्टरों ने किए हाथ खड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत की हदें पार: भाई ने दो साल की मासूम को बनाया दरिंदगी का शिकार, हालत देख डॉक्टरों ने किए हाथ खड़े
Mon, 08 Apr 2024 10:55 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कोंच (जालौन)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोंच (जालौन)
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:55 PM IST
सार
पुलिस फिलहाल मामले को दबाने की कोशिश कर रही है क्योंकि मामला बहुत ही संवेदनशील है। बच्ची को लेकर परिजन कोतवाली पहुंच गए थे और उसका इलाज कराने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के जालौन स्थित कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हैवानियत का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। परिवार के ही एक युवक ने दो साल की मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दुष्कर्म कर डाला जिससे उस मासूम का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि बच्ची शाम को घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी युवक ने अपनी कम दिमाग बहन से उस मासूम को घर के भीतर बुला लिया और घटना को अंजाम दे डाला। परिजनों ने जब उसकी हालत देखी और उससे पूछा तो सारी घटना सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने मासूम के इलाज के लिए कई प्राइवेट चिकित्सकों के दरवाजे खटखटाए लेकिन मासूम का इलाज करने से सभी ने हाथ खड़े कर दिए। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।
पुलिस फिलहाल मामले को दबाने की कोशिश कर रही है क्योंकि मामला बहुत ही संवेदनशील है। बच्ची को लेकर परिजन कोतवाली पहुंच गए थे और उसका इलाज कराने की बात कर रहे थे। सीओ उमेश कुमार पांडे का कहना है कि दुष्कर्म की घटना सामने आई है पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।