{"_id":"67b23a217915bc78bf03d4f9","slug":"brother-in-law-arrested-for-killing-sister-in-law-orai-news-c-224-1-ori1005-125923-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: भाभी की हत्या करने का आरोपी देवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: भाभी की हत्या करने का आरोपी देवर गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुरा। भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। सीओ का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के फतेहपुरा कलां निवासी संतोष सिंह की 45 वर्षीय पत्नी रामश्री 12 फरवरी को खेत में चारा लेने गई थी। तभी घर के विवाद को लेकर उसके देवर शिवकुमार उर्फ शिववीर ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्याकर दी थी। इसके बाद आरोपी ने फोन कर पुलिस को पूरी जानकारी दी थी और मौके से भाग गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
मृतका के पुत्र कृष्णा की तहरीर पर पुलिस ने देवर शिवकुमार उर्फ शिववीर, जगदीश, कमलेश कुमार व देवरानी लौंगश्री के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी देवर शिवकुमार उर्फ शिववीर ऊमरी बिलौहा गांव के पास जा रहा है। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अरहर के खेत में पड़ी हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि उसके भाई संतोष ने अपना घर बेच दिया था। लेकिन इसके बाद भी भाभी अपने बच्चों को लेकर घर से नहीं निकल रही थीं। कुछ कहो तो विवाद कर पुलिस से शिकायत करने की धमकी देती थीं। इसी के चलते उसने भाभी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की थी। पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। सीओ रामसिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।