फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bride returns to meet

दुल्हन ने लौटाई बारात

Sat, 13 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 13 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bride returns to meet
bride

जयमाल से पहले दुल्हन ने दूल्हे को नापसंद कर शादी से इनकार कर दिया। इससे बारातियों और जनातियों में हड़कंप मच गया। काफी देर तक दोनों पक्षों में पंचायत भी चली। मामला पुलिस तक पहुंचा तो फोर्स भी पहुंच गई। आखिर में बिना दुल्हन के ही दूल्हे को बारात लेकर बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।  

विज्ञापन

शुक्रवार को थाना नदीगांव अंतर्गत हीरापुरा गांव में लड़की का विवाह कोंच निवासी होना तय था।

जब बारात गांव पहुंची तो किसी बात को लेकर लड़के और लड़की पक्ष में झड़प हो गई। बताया गया कि लड़के के पिता ने दहेज के लेनदेन पर विवाद खड़ा कर दिया। यह बात जब दुल्हन बनी बैठी लड़की को पता चली तो वह भी गुस्से में आ गई और उसने लड़के यानी दूल्हे को ही नापसंद कर दिया। इससे बारात में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जयमाला की तैयारी भी जहां की तहां रुक गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। गांव के लोगों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस आई और दोनों पक्षों को थाने ले गई। गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों को समझाया। लड़के वालों से लिया गया दहेज और पैसा लड़की वालों को वापस किया गया। इसके बाद बारात भी बैरंग लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed