फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Brick-laden tractor stuck in mud; queue of vehicles formed for three hours

Jalaun News: कीचड़ में फंसा ईंट लदा ट्रैक्टर, तीन घंटे तक लगी वाहनों की कतार

Sat, 26 Sep 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Brick-laden tractor stuck in mud; queue of vehicles formed for three hours
फोटो - 26 बारिश से कीचड़ हो जाने से फंसा ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
फोटो - 26 बारिश से कीचड़ हो जाने से फंसा ट्रैक्टर ट्राॅली। संवाद
विज्ञापन


= बीमार मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए करना पड़ा इंतजार, दूसरे ट्रैक्टर से हटाया गया फंसा वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी

आटा। कदौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत परासन के मजरा अलमोरी डेरा में शनिवार को सड़क पर कीचड़ में ईंट लदा ट्रैक्टर फंस गया। ट्रैक्टर के तिरछा खड़ा होने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इसी दौरान बीमार रामश्री को अस्पताल ले जा रहे परिजन भी रास्ता खुलने का इंतजार करते रहे।
अलमोरी डेरा से ग्राम पंचायत परासन की दूरी करीब तीन किलोमीटर है, लेकिन बारिश के दिनों में कच्चा रास्ता बंद हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को करमचंद्रपुर होकर करीब 22 किलोमीटर का चक्कर लगाकर परासन पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार करमचंद्रपुर वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं। जून से पहले घाट संचालकों ने इन गड्ढों में मिट्टी डलवाई थी। बारिश के बाद यही मिट्टी कीचड़ में बदल गई, जिससे रास्ते पर वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


शनिवार को ईंट लदा ट्रैक्टर इसी कीचड़ में फंसकर तिरछा हो गया। इससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। इसी दौरान अलमोरी डेरा निवासी रामश्री की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण उन्हें करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बाद में ग्रामीणों ने दूसरा ट्रैक्टर बुलाया। पहले फंसे ट्रैक्टर से ईंटें खाली कराई गईं। इसके बाद दूसरे ट्रैक्टर की मदद से उसे खींचकर सड़क किनारे किया गया, तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह ने बताया कि यदि सड़क उनके सेक्शन में आती है तो उसका सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के बाद सड़क को कार्ययोजना में शामिल कर मरम्मत कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed