{"_id":"6418aae5bd5b110906055fb4","slug":"brahmin-mahasabha-angry-with-action-on-amit-orai-news-c-12-1-134579-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अमित पर कार्रवाई से ब्राह्मण महासभा नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अमित पर कार्रवाई से ब्राह्मण महासभा नाराज
Tue, 21 Mar 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
कालपी। तहसील क्षेत्र के इटौरा में सहकारिता चुनाव के दौरान पूर्व प्रधान अमित द्विवेदी पर की गई कार्रवाई से ब्राह्मण सभा नाराज है। इस मामले में मंगलवार को वह उपजिलाधिकारी कालपी को ज्ञापन सौंपेगी।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के जिलाध्यक्ष पंडित राजू पाठक ने बताया कि रविवार को सहकारी समितियों में अध्यक्ष का निर्वाचन होना था। इसमें इटौरा सहकारी समिति के लिए अमित द्विवेदी ने भी दावेदारी पेश की थी। जिसमें किसी अन्य ने दावेदारी नहीं की थी। जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय था। ऐन वक्त पर निर्वाचन कार्य में लगे लोगों की मंशा बदल गयी और निर्वाचन का परिणाम घोषित न कर मौके से भाग निकले थे। जिसका पूर्व प्रधान समर्थको ने विरोध किया था। इसी बीच पूर्व प्रधान को टक्कर मार दी गई। इस मामले में ब्राह्मण महासभा खफा है। इसके लिए जिलाध्यक्ष ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी ज्ञापन सौपने का ऐलान किया है।