फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   boy drowns Yamuna river, dies

यमुना में नहाने गया बालक डूबा, मौत

Sun, 28 Apr 2019 11:56 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 28 Apr 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
boy drowns Yamuna river, dies
drowning - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

रामपुरा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर निवासी प्रदीप दोहरे का पुत्र आशीष (11) रविवार दोपहर 12 बजे बच्चों के साथ यमुना में नहाने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबकर बहने लगा। साथ गए बच्चों ने चीखपुकार मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और डूबे बालक की खोजबीन की। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन


पुलिस ने औरैया से गोताखोरों को बुलाकर डूबे बालक की खोजबीन कराई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसका शव नदी से ढूंढ लिया। बालक का शव देखते परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह कक्षा पांच का छात्र था और वह शिवगंज में पढ़ता था। घर में बड़ा होने की वजह से सबका लाड़ला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed