फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Both the accused of giving PET by tampering with the documents were sent to jail

Jalaun News: दस्तावेज में हेराफेरी कर पीईटी देने के दोनों आरोपी भेजे गए जेल

Tue, 09 Sep 2025 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Both the accused of giving PET by tampering with the documents were sent to jail
उरई/जालौन। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में दस्तावेज में हेराफेरी करने के आरोप में पकड़े गए दोनों युवकों सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जालौन में रविवार को आयोजित पीईटी में जनपद प्रयागराज के पंडिला फाफामऊ क्षेत्र के थरवई कुमरेयान निवासी अजीत पटेल को पकड़ा गया था। जांच में पता चला कि अजीत ने 2023 में ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा आनंद कुमार के नाम से दी थी। उसने 2003 में आनंद कुमार नाम से हाईस्कूल की परीक्षा दी। 2016 में अपने असली नाम अजीत कुमार से फिर से हाईस्कूल पास किया था। इसके साथ ही एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में बिहार निवासी मनोज कुमार को पकड़ा गया। वह धर्मेंद्र कुमार के नाम से परीक्षा दे रहा था। दोनों के दस्तावेज और बायोमीट्रिक में गड़बड़ी मिली। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया था कि अजीत कुमार का बायोमीट्रिक और पहचान पत्र सही था। पुराने रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि उसने अलग-अलग नामों से परीक्षाएं दी हैं। मनोज कुमार को भी फर्जी तरीके से परीक्षा देते पकड़ा गया। सोमवार को दोनों के खिलाफ स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed