फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Both sides gave their clarification

अपनी-अपनी सफाई दे दोनों पक्षों ने दी तहरीर

Sun, 14 Feb 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Both sides gave their clarification
कोंच। शनिवार की शाम लाजपत नगर के बर्तन बाजार इलाके में तमंचा लेकर पकड़े गए युवक के मामले में नया मोड़ आ गया है। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी सफाई देते हुए थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

लाजपत नगर निवासी जगदीश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम साढे़ पांच बजे वह अपनी दुकान में था तभी रवि गुप्ता व पवन याज्ञिक आए। उन्होंने उस पर हाकी से हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए उसका बेटा आकाश आया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला बोल दिया। इसी बीच रवि ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। उसने (जगदीश ने) तत्काल यूपी 112 नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने रवि को तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ लिया जबकि उसका दूसरा साथी धमकी देते हुए मौके से भाग गया। उसने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। इधर, पिटे युवक रवि के भाई चंचल गुप्ता पुत्र लालजी निवासी जयप्रकाश नगर ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शाम को लगभग छह बजे उसका भाई बाइक से बाजार गया था तभी रानू व रवि राठौर पुत्र जगदीश तथा उनके अन्य साथियों ने उसके भाई रवि को पकड़ लिया और जबरन उसे तमंचा कारतूस पकड़ाने लगे। जब उसने ऐेसा करने सेे मना किया तो उन लोगों ने रवि को बुरी तरह मारापीटा और उसका वीडियो बना लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed