{"_id":"589e00064f1c1b7b37378856","slug":"bolero-tractor-and-two-injured-in-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर व बोलेरो की टक्कर में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर व बोलेरो की टक्कर में दो घायल
जालौन
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर व बोलेरो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर और बोलेरो की टक्कर में बोलेरो सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर को थाने पहुंचाया गया है। ट्रैक्टर के मालिक का पता किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश कि सीमा पर लगे स्थायी टीम के सदस्य विशाल सिंह कुशवाहा अवर अभियंता आरईएस अपने साथी सुरेंद्र कुमार कैमरा मैन के साथ गोपालपुरा के पास बार्डर से गुरुवार की रात बोलेरो से जालौन की ओर जा रहे थे। इसी बीच तेज गति से छह पुला पर जालौन से बंगरा की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने सामने से बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो चालक अभिषेक (35) निवासी रिनियां उरई, तथा कैमरा मैन सुरेंद्र निवासी कोटरा (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे से रोड पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं चालक ट्रैक्टर को घटना स्थल पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर तथा बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।