फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bolero from being hit by the woman's death

बोलेरो की चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 17 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 17 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bolero from being hit by the woman's death
हादसे में टिप्पर में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। - फोटो : अमर उजाला
परिजनाें को खेत पर खाना देने जा रही एक महिला को सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टराें ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रिफर कर दिया। परिजन उसे झांसी ले जा रहे थे
विज्ञापन


लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।  सिरसा कलार थाना क्षेत्र के गांव कुटरा निवासी विद्यादेवी (28) पत्नी पहलवान पाल रविवार की दोपहर करीब एक बजे अपने परजिनाें को खाना देने के लिए खेत पर जा रही थी। तभी वहां सिरसाकलार की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर
विज्ञापन


परिजन पहुंचे और उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां से डाक्टराें ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रिफर कर दिया। परिजन उसे लेकर झांसी जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनाें की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना में डूबने से युवक की मौत
सिरसा कलार थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक यमुना में नहाते समय डूब गया। जब तक उसे बचाया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना क्षेत्र के  गांव छोटी मडै़या निवासी बबलू(28) पुत्र देव सिंह रविवार की दोपहर दोस्ताें के साथ यमुना नदी पर नहाने गया था। दोस्तों के मुताबिक बबलू नदी की गहराई में चला गया और डूबने लगा। दोस्ताें ने उसे


बचाया और बाहर लाए तो वह अचेत हो गया। सूचना पाकर परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनाें ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस का कहना है कि यमुना में डूबने से युवक की मौत की जानकारी तो है लेकिन परिजनाें ने कोई कार्रवाई नहीं चाही। इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed