फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bolero collides with woman's death, two injured

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल

Sat, 29 Jun 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bolero collides with woman's death,  two injured
जालौन। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हुई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजकर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुरा निवासी मुस्की याज्ञिक पुत्र भीकम सिंह अपनी भाभी शोभा देवी (27) पत्नी दीपक एवं मामा उमेश सिंह (40) निवासी मलूपुरा अपनी बहन के घर छिरिया सलेमपुर आए थे। लगभग एक सप्ताह पूर्व भांजे आनंद कुमार की असमय मौत होने पर आए थे। शुक्रवार की दोपहर जब तीनों लोग छिरिया से अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में मलकपुरा मोड़ के पास उनकी बाइक में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिसमें शोभा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि मुस्की व उमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहीं, मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीएचसी में घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि हादसे के बाद चालक बोलरो मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बोलेरो को कोतवाली में खड़ा कराया। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed