{"_id":"5de1673b8ebc3e54cd44c9c0","slug":"boiling-vegetable-bguna-dropped-on-innocent-baby-death-orai-news-knp5290500134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम पर गिरा खौलती सब्जी का बर्तन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम पर गिरा खौलती सब्जी का बर्तन, मौत
विज्ञापन
कदौरा। तिलक समारोह में बन रही खौलती सब्जी का बर्तन पास में खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गई। उसे आनन फानन में नजदीक के अस्पताल लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्राम सुजानपुर में नाथूराम के पुत्र कैलाश का तिलक समारोह था। घर के बाहर मैदान में खाना बन रहा था। वहीं पास में ही कैलाश के बड़े भाई विजय के साले संजू निवासी उरई की तीन साल की बच्ची आर्या भी वहीं खेल रही थी। अचानक पास में रखी गैस भट्ठी पर चढ़ा सब्जी का भगौना गिर गया। गर्म सब्जी की चपेट में आकर आर्या झुलस गई और चीख पड़ा।
उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और तत्काल ही उसे लेकर नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शाम के वक्त आर्या ने दम तोड़ दिया। मासूम बच्ची की मौत से मां केसर देवी बदहवास सी हो गई। पिता भी बड़ी बेटी रोजी(5) को सीने से लगाकर रोता बिलखता रहा। घर पर समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।