फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bodies of two youths found within a radius of three hundred meters, panic

Jalaun News: तीन सौ मीटर के दायरे में दो युवकों के शव मिले, दहशत

Mon, 03 Feb 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 03 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bodies of two youths found within a radius of three hundred meters, panic
कालपी। कोतवाली क्षेत्र में तीन सौ मीटर के दायरे में जंगल में दो शव मिलने से खलबली मच गई। इसमें एक शव जलाया गया है तो दूसरे के पास जहर की गोलियां मिली हैं। जंगल में दो शव मिलने से दहशत का माहौल है। सूचना पर सीओ कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे और शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की, पर नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मदारीपुर मार्ग के किनारे जंगल स्थित है। रविवार सुबह कुछ चरवाहे जानवर चराने जंगलों की तरफ जा रहे थे। तभी जोल्हूपुर के शराब ठेके के सामने स्थित जंगल के तीन सौ मीटर अंदर वन विभाग की भूमि पर युवक (38) का शव पड़ा था। उसके पास कुछ जहरीली गोलियां पड़ी थीं। पुलिस जांच ही कर रही थी कि किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि एक युवक का शव वाच टावर के पास और पड़ा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही क्षेत्र में खलबली मच गई। उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र को दी। जो शव वाच टावर के पास मिला है, उसे हत्या कर फेंका गया है। पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे व शरीर को जला दिया गया है। इसके साथ ही शराब ठेके के पास मिले शव के पास कुछ जहरीली दवाइयां व पानी की बोतल भी मिली हैं। इससे अंदाजा लगाया भी जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। इस पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में दो शव मिलने की सूचना पर एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा, सीओ एके सिंह कोतवाली पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों की जांच पड़ताल की।

एएसपी ने बताया कि शवों की पहचान कराने के लिए आसपास प्रधानों के अलावा सभी पुलिस चौकियों में फोटो भेज दी है। जांच की जा रही है। उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed