{"_id":"5e5809768ebc3ef37e0c0f49","slug":"board-exam-orai-news-knp5473666160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक विषय की परीक्षा में 1636 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक विषय की परीक्षा में 1636 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षाओं में गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विषय की परीक्षा हुई। 57 केंद्रों पर हुई परीक्षा में पंजीकृत 22227 परीक्षार्थियों में 20591 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1636 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली में ही इंटरमीडिएट की व्यवसायिक शिक्षा वर्ग की परीक्षा में पंजीकृत 512 परीक्षार्थियों में 486 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 27 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में हाईस्कूल कृषि विषय की परीक्षा में पंजीकृत 237 परीक्षार्थियों में 212 परीक्षार्थी शामिल रहे और 25 गैरहाजिर रहे। इंटरमीडिएट कृषि भौतिक और जलवायु विषय की परीक्षा में पंजीकृत 320 परीक्षार्थियों में से 312 ने परीक्षा दी और आठ परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सचल दल प्रभारी राकेश विश्वकर्मा के नेतृत्व वाले सचल दल ने डॉ. आंबेडकर इंटर कालेज आटा, इंटर कालेज इटौरा, एसआर इंटर कालेज उरई, श्रीकृष्ण इंटर कालेज चौरसी, एसआर बालिका इंटर कालेज उरई का निरीक्षण किया।
डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि आज भी कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं मिला। चौकस पुलिस व्यवस्था और सीसी कैमरों की निगरानी में परीक्षा संपादित हुई।