फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Blocking traffic

जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Fri, 02 Oct 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Fri, 02 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Blocking traffic
टोल मुक्त भारत की मांग को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश ट्रक आपरेटर फेडरेशन ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने जाम खुलवाया। इसके बाद जिलाधिकारी को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन


हाईवे पर चक्का जाम करते हुए आपरेटर फेडरेशन ने मांग की कि देश को टोल बैरियर मुक्त बनाया जाए। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर आयकर कटौती को समाप्त किया जाए। आज हर टोल प्लाजा पर गुण्डों का बोलबाला है। टोल पर टोल टैक्स नहीं बल्कि गुंडा टैक्स की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन


 एनएचएआई के आंकड़ों के आधार पर 60 प्रतिशत से ज्यादा टोल प्लाजा ऐसे हैं जिनकी लागत से अधिक बसूली की जा चुकी है। लेकिन टोल वसूली अभी भी जारी है। प्रत्येक टोल पर खड़े गुंडों को टोल से हटाया जाए। जो भी कर्मचारी टोल पर कार्यरत हैं उनकी सूची थाने व जिले के संगठन को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाईवे की सड़कों को ठीक करवाएं। हर टोल प्लाजा पर उसके क्षेत्र के अनुसार एम्बुलेंस पेट्रोलिंग कार व क्रेन की सुविधाएं हों। जाम की सूचना पर शहर कोतवाल एसएस राठौर फोर्स के साथ संकट मोचन हाइवे पहुंच गए और जाम खुलवाया।


इसके बाद पदाधिकारियों ने आठ सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सगीर खान, संरक्षक शांति स्वरुप महेश्वरी, राकेश दीक्षित, मतलूब चंदेल, विनोद यादव, रानेश शिवहरे, विवेक माहेश्वरी, सर्वेश माहेश्वरी, प्रमोद निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed