{"_id":"5f610d448ebc3e35254c1c5e","slug":"blaak-pramukh-va-poorv-pradhaan-samet-16-ke-shastr-laisens-honge-nirast-orai-news-knp5828678107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख व पूर्व प्रधान समेत 16 के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख व पूर्व प्रधान समेत 16 के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा(उरई)। ब्लाक प्रमुख व पूर्व प्रधान समेत 16 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। इसके अलावा पुलिस ने दो युवकों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार का कहना है कि दोनों कार्रवाई अधिकारियों के निर्देश पर की जा रही हैं।
पुलिस अपराधों और अपराधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं पंचायत चुनाव की घोषणा कभी हो सकती है। इससे पुलिस प्रशासन कोई चूक नहीं करना चाहता है। सपा समर्थित ब्लाक प्रमुख विजय कुशवाह पर हाल ही में तालाब की खुदाई के दौरान हमला हुआ था। जांच के बाद विजय के खिलाफ क्रास एफआईआर हुई थी। इससे पहले भी विजय के खिलाफ लाइसेंसी असलहों के गलत प्रयोग के मामले दर्ज हो चुके हैं। इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार ने बताया कि ब्लाक प्रमुख के अलावा पूर्व प्रधान चंद्रभान समेत 16 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट डीएम के पास भेजी गई है।
वहीं ग्राम मरंगाया के मजरा रामदास का डेरा निवासी अरुण कुमार व मरंगाया निवासी छोटे के खिलाफ डीएम के निर्देश पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। अरुण के विरुद्ध सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट, अभद्रता व धमकी देना आदि के मामले दर्ज हैं। पिछले माह लेखपाल व पंचायत सचिव ने भी मामला दर्ज कराया था। तभी से वह फरार चल रहा है।