{"_id":"612a2ce88ebc3e7f4a093821","slug":"bjp-village-train-mp-express-orai-news-knp648680416","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने स्पेशल ट्रेन से किया एट से कोच तक का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने स्पेशल ट्रेन से किया एट से कोच तक का सफर
विज्ञापन
ट्रेन के गेट पर खड़े राज्य मंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट, कोच। केंद्र व प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बुंदेलखंड में रोजगार के लिए डिफेंस कॉरिडोर के साथ-साथ चित्रकूट से आगरा तक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण करा सरकार ने विकास के नए आयाम को छुआ है। यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री ने झांसी से ट्रेन यात्रा के दौरान कही। उन्होंने एट से कोच जाने वाली स्पेशल ट्रेन (शटल सेवा) में यात्रा कर कोंच पहुंचे।
बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा गृह जनपद के दो दिवसीय दौरे पर है। पहले दिन उन्होंने इंटरसिटी से झांसी से एट जंक्शन तक का सफर तय किया। इसके बाद वह अपने गृह जनपद कोच के लिए देश की सबसे छोटी ट्रेन में बैठकर एट से कोंच स्टेशन के लिए रवाना हुए। कोरोना काल में इस ट्रेन का संचालन बंद हो गया था। क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग पर और उनके प्रयासों के बाद इस ट्रेन का संचालन शुरू हो सका। सफर के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें जल्द दूर करने का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जुट जाए। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार केंद्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने शनिवार एट कोंच स्पेशल ट्रेन से सफर किया। राज्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन पर सिरस का एक पौधा भी लगाया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, महामंत्री ओपी कुशवाहा, जेडीसी बैंक के अध्यक्ष उदय पिंडारी, रविकांत द्विवेदी, कमलेश, विनोद अग्निहोत्री, आनंद सेठ, मयंक मोहन गुप्ता, कुलदीप कुशवाहा आदि रहे।