फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,village,SP,mla,kalpi

27 ने नामांकनपत्र खरीदे, 5 ने जमा किए

Thu, 27 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
bjp,village,SP,mla,kalpi
नामांकन करते माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन। - फोटो : ORAI
उरई। जिले में गुरुवार को 27 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। जबकि पांच लोगों ने दाखिल किए गए। माधौगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 8 लोगों ने 8 नामांकनपत्र खरीदे। वहीं एक ने नामांकन पत्र जमा किया। कालपी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 10 नामांकन पत्र खरीदे तथा तीन ने नामांकनपत्र जमा किए। उरई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 9 लोगों ने 9 नामांकन पत्र खरीदे तथा एक ने नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन

माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बहुजन मुक्ति पार्टी से भगवान सिंह, जनसत्ता दल से डॉ. ब्रजेश सिंह, भारतीय संघर्ष पार्टी से मवेंद्र सिंह, राष्ट्र शक्ति पार्टी से सुखराम सिंह, बसपा प्रत्याशी शीतल कुशवाहा, कांग्रेस से धीरेंद्र, जन अधिकार पार्टी से मूलशरण, निर्दलीय हल्ली राजा ने नामांकन पत्र खरीदे। जबकि भाजपा प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन ने नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन

कालपी विधानसभा से सपा से कई लोगों ने नामांकनपत्र खरीदे। निर्दलीय रामबिहारी चंसौलिया, महेश चंद्र त्रिवेदी, बसपा से श्याम पाल, सपा से विनोद चतुर्वेदी, सपा से श्रीराम पाल, सपा से राघव अग्निहोत्री, जन अधिकार पार्टी से जीशान, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी से मु0 रईस अहमद, विश्वनाथ प्रताप जनता दल से मोनू सूद, आम आदमी पार्टी से सौरभ सिंह ने नामांकन पत्र खरीदे। जबकि सपा से विनोद चतुर्वेदी, कांग्रेस से उमाकांती सिंह, माले से राजीव कुशवाहा ने नामांकन पत्र जमा किए। उरई विधानसभा से सपा से महेंद्र कठेरिया, बसपा से सतेंद्र प्रताप, स्वतंत्रता जनता पार्टी से सीताराम वर्मा, निर्दलीय जीवन बाल्मीकि, प्रेमलता, बहुजन मुक्ति पार्टी से जमुनादास बौद्ध, जन अधिकार पार्टी से बालक राम, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी से चौधरी लग्घीराम, आम आदमी से दीपा ने नामांकन पत्र खरीदे। सपा से महेंद्र कठेरिया ने नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed