फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP's Youth Conference

भाजपा का युवा सम्मेलन

Wed, 14 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 14 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
BJP's Youth Conference
युवा सम्मेलन में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के युवा सम्मेलन का आयोजन श्रीगांधी इंटर कालेज के मैदान में हुआ। इसमें जनपद भर से युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह न कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने अपने एक भी वायदे पूरे नहीं किए। न नौजवानों को रोजगार मिला और न ही भत्ता और न ही लैपटाप, सबसे ज्यादा 135 दंगे प्रदेश में सपा की सरकार मेें
विज्ञापन


हुए। प्रदेश में विकास सिर्फ सैफई का हुआ है। अखिलेश प्रदेश के नहीं, सिर्फ सैफई के मुख्यमंत्री है। जो भर्तियां हुई हैं, उनमें भी घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता दाल, आटा, रोटी खाती हैं, जबकि सरकार व उनके मंत्री बालू, गिट़्टी पत्थर खाते हैं।    कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद कांग्रेस की देन है। सपा, बसपा उसकी
विज्ञापन


समर्थक है। सबसे ज्यादा घोटाले कांग्रेस की सरकार मेें हुए हैं। कहा कि नोटबंदी के बाद से बाबू जी, बुआ जी व बबुआ परेशान है। कहा कि नोटबंदी से जनता परेशान नहीं है। राहुल, सोनिया, ममता, मायावती ज्यादा परेशान है। नोटों का हार और बिस्तरों पर नोट बिछाकर सोने वाली मायावती परेशान हैं।    अब परिवर्तन का समय आ गया है। प्रदेश का युवा अब
विज्ञापन
विज्ञापन


समझ गया है कि प्रदेश की सरकार लैपटाप, बेरोजगारी भत्ता व स्मार्ट फोन का झांसा देकर जनता को लूट रही है। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कहा कि मोदी जी ने विश्व में योग दिवस मनवाया है। अब यूपी में परिवर्तन कोई नहीं रोक सकता। युवाओं का भाजपा से जुड़ना यह सिद्ध करता है कि परिवर्तन के लिए लोगों ने मन बना लिया है। प्रदेश की अन्य सरकारों

ने युवाओं को गुमराह किया है। बिजली की समस्या पर सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में बिजली आती नहीं है। बिल आते हैं। उदयन पालीवाल, चंद्रभान राय, अवध शर्मा


ने संबोधित किया। इस दौरान आशीष मिश्रा चमारी, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अमित नीखरा, आशीष चतुर्वेदी, जगदीश पाल, अनिल बहुगुणा, अंकित यादव, रेखा वर्मा, उर्विजा दीक्षित, दिलीप सेठ, कार्यक्रम संयोजक रामअनुग्रह सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed