फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP's resolution Bundelkhand's development-deputy CM

भाजपा का संकल्प बुंदेलखंड का विकास-डिप्टी सीएम

Mon, 20 Nov 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Mon, 20 Nov 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP's resolution Bundelkhand's development-deputy CM
जनसभा में डिप्टी सीएम साथ में प्रत्याशी दिलीप दुबे - फोटो : amar ujala

स्टेशन रोड स्थित गांधी इंटर कालेज के मैदान में आयोजित सभा में डिप्टी सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास की सभी योजनाएं तैयार हैं, पानी, बिजली, अन्ना जानवर आदि कोई समस्या ऐसी नहीं रह जाएगी, जिसका समाधान नहीं होगा। आने वाले दिनों में बुंदेलखंड सबसे मजबूत नजर आएगा। कहा कि भाजपा में हर एक कार्यकर्ता हनुमान की तरह काम करता है। कुछ लोग पार्टी का विरोध कर रहे हैं, कार्यकर्ताओं से अपील है कि ऐसे लोगों से मिलें और उन्हें समझाए।

विज्ञापन


सपा, कांग्रेस और बसपा में कोई स्टार प्रचारक चुनाव में उतरने की हिम्मत इसलिए नहीं कर पा रहा है कि भाजपा के छह माह के कार्यकाल ने उनके पास कुछ कहने के लिए छोड़ा ही नहीं है। इस कारण इन दलों के नेता जनता के बीच आने से घबरा रहे हैं। भाजपा ने किसानों और गरीबों की मदद के हर संभव प्रयास किए हैं। भरोसा है कि लोकसभा, विधान सभा की तरह यहां की जनता सभी पालिका और पंचायतों की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगी। इस दौरान सांसद भानू प्रताप वर्मा, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद्र निरंजन. नरेंद्र सिंंह जादौन, उदय पिंडारी, नागेंद्र गुप्ता, उर्विजा दीक्षित, हरिओम उपाध्याय, राघवेंद्र सिंह गुर्जर के अलावा सभी प्रत्याशी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed