फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,palika,cow,mla,rupees

डंपिंग ग्राउंड बनाने के विरोध में अनशन पर बैठे भाजपा नेता

Sat, 17 Jul 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
bjp,palika,cow,mla,rupees
जालौन। नगर में 1.84 करोड़ रुपये से निर्मित कान्हा गोशाला पशु आश्रय स्थल परिसर में नगर पालिका द्वारा कूड़ा डंपिंग स्थल बनाए जाने के विरोध में भाजपा नेता नगर पालिका में आमरण अनशन पर बैठ गए। सूचना पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने मध्यस्थता की। इसके बाद ईओ ने काम रोकने का आश्वासन देकर भाजपा नेता को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन

नगर में प्रतापपुरा रोड पर 1.84 करोड़ रुपये की लागत से कान्हा गोशाला का निर्माण कराया गया है। इसी परिसर में पालिका द्वारा एक अन्य निर्माण कराया जा रहा था। जिसके बारे में भाजपा नेता अनिल शिवहरे का आरोप था कि पालिका द्वारा उक्त निर्माण कूड़ा डंपिंग के लिए कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट कान्हा गोशाला परिसर में कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के निर्माण को लेकर भाजपा नेता व गो संपदा संरक्षण शोध संस्थान के अध्यक्ष अनिल शिवहरे का कहना था कि इसमें संक्रमित और असंक्रमित कूड़ा दोनों ही डाले जाएंगे। ऐसे में पशुओं के बीमार होने का खतरा होगा। इसके अलावा बदबू व गंदगी के चलते वहां रहने वाले डाक्टर व कर्मचारी भी परेशान होंगे। उन्होंने आरोप लगाया था कि नगर पालिका द्वारा कूड़ा डंपिग स्थल के लिए 15.90 लाख रुपये में जगह खरीदी गई है। पर पालिका उक्त स्थान को छोड़कर नगर पालिका गोशाला में ही कूड़ा डंपिंग स्थल का निर्माण करा रही है। इसके विरोध में भाजपा नेता सुबह लगभग 10 बजे नगर पालिका पहुंचकर आमरण अनशन पर बैठ गए। इसकी जानकारी जब विधायक, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, भाजपा नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत को हुई तो वह भी नगर पालिका पहुंच गए। जहां उन्होंने पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता व ईओ डीडी सिंह से वार्ता की। वार्ता के बाद ईओ ने आश्वासन दिया कि उक्त स्थल पर निर्माण कार्य नहीं होगा। सदर विधायक ने मामले की जांच कराने आश्वासन दिया। जिसके बाद ईओ डीडी सिंह ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed