{"_id":"61ab9df1ad4f1662207bc25d","slug":"bjp-mp-kanpur-covid-19-vaccinated-orai-news-knp6676934107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में भी जल्द खुलेगा एमएसएमई सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में भी जल्द खुलेगा एमएसएमई सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। बुंदेलखंड में भी कानपुर की तरह एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) सेंटर खोला जाएगा। जिससे बुंदेलखंड के युवाओं को रोजगार मुहैया होगा। साथ ही यहां से पलायन रोकने के लिए भी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। जिले के सांसद एवं केंद्रीय सूक्ष्म, लघु, उद्यम मंत्रालय के राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने पत्रकार वार्ता में यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि लघु उद्यमियों, फुटकर दुकानदारों की मदद के लिए केंद्र सरकार तत्पर है। लघु उद्योगों के लिए पीएम रोजगार कार्यक्रम के तहत ऋण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही युवाओं के कौशल विकास के लिए भी कई कार्यक्रम संचालित हैं। शनिवार को भाजपा जिला कोषाध्यक्ष हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू के आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि कोरोना काल में लघु और सूक्ष्म उद्योग बंदी की कगार पर थे। ऐसे उद्योगों के लिए 2.86 लाख करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की गई है।
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का बेरोजगार युवा किसी के आगे रोजगार के लिए हाथ न फैलाए। जिले में बंद चल रहीं औद्योगिक इकाइयों को शुरू कराकर युवाओं को ट्रेनिंग के साथ रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह, प्रीति गुप्ता, उर्विजा दीक्षित, रेखा वर्मा, सुनीता वर्मा, अवध शर्मा, रविकांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पासपोर्ट दफ्तर भी जल्द खुलेगा
उरई। प्रधान डाकघर में पासपोर्ट केंद्र संचालित न होने पर भी केंद्रीय राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई। कहा कि वह इस मामले के मंत्रालय के सामने रखेंगे और जल्द ही पासपोर्ट केंद्र खोलने की कार्यवाही पूरी कराएंगे। साथ ही झांसी-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन के संचालन व मेडिकल कालेज के रेफर सेंटर होने के मामले में विभागीय मंत्री व अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
एमएसएमई में आने वाले उद्योग
------------------------
आटा चक्की
शौचालय साबुन निर्माण
टमाटर सॉस निर्माण
रोस्टेड राइस फ्लेक्स
केला फाइबर निष्कर्षण और बुनाई
कंप्यूटर कोडांतरण
लाइट इंजीनियरिंग (नट, बोल्ट, वाशर, रिवेट्स आदि)
धातु आधारित उद्योग, कृषि उपकरण, कटलरी और हाथ उपकरण